कॉल रिकॉर्डिंग से उठे गंभीर सवाल !! सादात थाना क्षेत्र में जेसीबी से अवैध खनन का खेल जारी ! थाने की ‘परमिशन’ का दावा

Anp News Live गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि क्षेत्र में जेसीबी मशीनों से खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग मौन बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि खुद जेसीबी संचालक यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें “थाने से परमिशन” मिली हुई है। मामले को और गंभीर बनाती है एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग, जिसमें सादात थाना प्रभारी पर बिना वैध अनुमति के जेसीबी मशीन चलवाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद पूरे प्रकरण पर सवाल खड़े हो गए हैं।

दिन-रात दौड़ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में दिन-रात मिट्टी से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़कों पर बेखौफ दौड़ रही हैं। इससे न सिर्फ सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, बल्कि राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।

नाम भी आ रहे सामने

सूत्रों का दावा है कि त्रिभुवन राजभर नामक व्यक्ति की जेसीबी मशीन बिना किसी वैध परमिशन के मिट्टी खनन में लगी हुई है। जब इस बारे में संचालक से बात की गई तो उसने साफ कहा कि “थाने से परमिशन लिया गया है।”

  1. बड़े सवाल खड़े
  2. क्या सच में थाने से ऐसी कोई अनुमति दी गई है?
  3. अगर नहीं, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
  4. क्या स्थानीय स्तर पर मिलीभगत से अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है?

प्रशासन की चुप्पी

इस पूरे मामले में अभी तक प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर कब तक इस तरह अवैध खनन का खेल चलता रहेगा। जनता की मांग स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Post