बाजार में घूम रहे हैं 500 के नकली नोट असली जैसा
मीडिया रिपोर्ट्स और गृह मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक ये नकली नोट पहले ही बड़ी संख्या में बाजार में प्रचलन में आ चुके हैं बैंकों, वित्तीय संस्थानों और अन्य एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है संदिग्ध नोटों की पहचान में मदद के लिए इन नकली नोटों की तस्वीरें भी संबंधित संस्थाओं को भेजी गई हैं
गृह मंत्रालय (MHA) ने देशभर में
500 रुपए के एक नए प्रकार के नकली नोट को लेकर 'उच्च महत्व' का अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी देश के तमाम प्रमुख वित्तीय और सुरक्षा एजेंसियों जैसे डीआरआई, एफआईयू, सीबीआई, एनआईए और सेबी को भी भेजी गई है
नकली नोटों के खिलाफ सरकार के कदम
हाल ही में संसद में सरकार ने नकली नोटों से निपटने के लिए उठाए गए कई कदमों की जानकारी दी जिसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत कड़े दंड, एनआईए, एफआईसीएन समन्वय समूह (FICORD), और टेरर फंडिंग एंड फेक करेंसी सेल (TFFC) की सक्रिय भागीदारी और बैंकों को नकली नोट पहचानने वाली आधुनिक मशीनों का उपयोग कर रही हैं
दरअसल, 'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया' (RESERVE BANK OF INDIA) में 'रिजर्व' शब्द को गलती से 'रजार्व' (Razarve) लिखा गया है यानी 'ई' की जगह 'ए' का प्रयोग किया गया है एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह त्रुटि इतनी सूक्ष्म है कि सामान्य रूप से यह किसी की नजर में नहीं आएगी इसी वजह से ये नकली नोट और भी ज्यादा खतरनाक हैं
नकली नोटों को लेकर लोगों से अपील
वहीं नकली नोटों को लेकर सरकार और वित्तीय एजेंसियां नागरिकों से अपील कर रही हैं कि वे सतर्क रहें किसी भी संदिग्ध नोट को बैंक या नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें और नकली मुद्रा के प्रसार को रोकने में सहयोग दें
नकली नोटों की पहचान कैसे करें?
गृह मंत्रालय ने नकली नोटों को पहचानने के लिए कुछ आसान तरीके सुझाए हैं
Spelling जांचें: नोट पर लिखे 'RESERVE BANK OF INDIA' को ध्यान से देखें अगर 'RESERVE' में 'E' की जगह 'A' है, तो नोट नकली है
सुरक्षा धागाः असली 500 रुपये के नोट में सुरक्षा धागा होता है, जो रोशनी में रंग बदलता है। नकली नोट में यह धागा या तो गायब हो सकता है या रंग नहीं बदलता
वॉटरमार्क असली नोट में महात्मा गांधी का वॉटरमार्क और 'RBI' का निशान साफ दिखता है। नकली नोट में यह धुंधला हो सकता है
माइक्रो-लेटरिंगः नोट पर छोटे-छोटे अक्षरों में 'RBI' और '500' लिखा होता है, जिसे मैग्नीफाइंग ग्लास से देखा जा सकता है। नकली नोट में यह साफ नहीं होता
UV लाइटः असली नोट को UV लाइट में देखने पर खास निशान चमकते हैं। नकली नोट में ये निशान
