महराजगंज जिले में एक महिला ने 'प्रेमी के साथ मिलकर' अपने पति की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ दिया. ताकि हत्या का शक उन दोनों पर ना जाए. हालांकि, मृतक के पिता की शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है बताया गया कि शव को ठिकाने लगाने के बाद दोनों मुंबई जाने की तैयारी में थे. दोनों ट्रेन पकड़ने के लिए गोरखपुर जा रहे थे. लेकिन पुलिस ने पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया
मिली जानकारी के अनुसार
वहीं बीते करीब एक वर्ष से नेहा गांव के ही रहने वाला शख्स जितेंद्र के प्रेम प्रसंग में पड़ गई जिसकी भनक नागेश्वर को लगी, तो वह विरोध करते हुए नेहा पर शिकंजा कसने लगा वहीं नेहा पति नागेश्वर की सख्ती से प्रेमी जितेंद्र के साथ बेटे को लेकर चली गई
ऐसे में दोनों महराजगंज शहर स्थित एक किराये की मकान में रहने लगे जहां पर नागेश्वर ने पहुंचकर पत्नी को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह पति नागेश्वर की कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुई। इसी बीच नेह प्रेमी के साथ साजिश रच पति नागेश्वर को शुक्रवार को मकान पर मिलने के लिए बुलाया
बच्चे को नींद की गोली खिला दिया वारदात को अंजाम
हत्यारोपी नेहा रौनियार ने यह भी बताया कि साजिश रचने के बाद पति नागेश्वर को किराए के मकान पर बुलाने से पहले बच्चे को मिठाई में नशे की गोली मिलाकर खिला दी थी इससे बच्चा गहरी नींद में सो गया फिर बच्चे को कमरे में किनारे कर वारदात को अंजाम दिया
