गहिराभेड़ी सोसायटी में यूरिया खाद की कालाबाजारी

 

छुरिया। ग्राम पंचायत गहिराभेड़ी के सीमांत एवं लघु किसानों ने खाद वितरण में भेदभाव किये जाने बाबत कृषि विशिष्ट अधिकारी और तहसीलदार छुरिया से लिखित शिकायत की है उन किसानों का कहना है कि सोसायटी द्वारा खाद वितरण में भेदभाव किया जा रहा है और यूरिया खाद उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें नहीं दिया जा रहा। जबकि कुछ क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को यूरिया खाद बिना किसी परेशानी के दिया जा रहा है। यह बात 14/07/2025 की है।

लिखित शिकायत को सखाराम, नकुलराम, भुनेश्वर, घनाराम, आनंदराम, रधियाबाई, राधाबाई में आरोप लगाया है कि गहिराभेड़ी सोसायटी में 10 बजे किसानों को खाद वितरण किया जाना था जिसके लिये किसान सुबह से ही लाईन में लगे थे और रजिस्टर में अपना नाम लिखवाये थे 10 बजे सोसायटी के कर्मचारी ने आने के बाद कहा कि रजिस्टर में नाम दर्ज है उसके हिसाब से खड़े हो जाये जब जिसका नाम आयेगा उसे बुलायेंगे। सोसायटी का एक कर्मचारी सामने कुर्सी पर बैठ कर किसानों का बायोमैट्रिक मशीन में अंगूठा लगवाकर लगभग 12 से 14 किसानों को अंदर भेजा गया लेकिन किसी को यूरिया खाद नहीं दिया गया।

जब उन्होंने खाद न देने का कारण पूछा तो सोसायटी के कर्मचरी ने कहा कि यूरिया खाद खतम हो गई है जब अगली बार खाद आयेगी तब दिया जायेगा। और सोसायटी के एक कर्मचारी ने हम किसानों के क्रेडिट कार्ड को बाहर में फेंक दिया। जबकि उसी समय कुछ किसाना बिना रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराये सीधा क्रेडिट कार्ड लेकर अंदर गये और उन्हें यूरिया खाद दिया गया।आखिर सीमान्त और लघु किसानों के साथ कब तक भेदभाव होता रहेगा यदि समय पर यूरिया खाद नहीं मिल पायेगी तो हम किसानों का क्या हाल होगा यह सभी को पता है। अतः कृषि अधिकारी से निवेदन है कि यूरिया खाद की कालाबाजारी को रोकें और सीमान्त और लघु किसानों के साथ भेदभाव न करें। और समय पर यूरिया खाद उपलब्ध करायें।

Related Post