बीजेपी नेता को पदस्थापना खाद्य शाखा के प्रभारी बनने पर कार्य मे मनमानी का आरोप, SDM को लिखीत शिकायत

नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा में समस्याओं के अंबार तो दिन ब दिन बढ़ते जा रहे है पर समाधान के मामले में ज़ीरो है इसी कड़ी में राशन कार्ड को लेकर मनमानी एव आमजनों को अनावश्यक परेशानी को देखते हुए एसडीएम को पत्र सौपते हुए कार्यवाही को माँग की है …!

Uploaded Image
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास,तेजप्रताप सिंह,संदीप डहरिया,तालिका साहू,हेमंत साहनी,इंद्रजीतबींझवार,राजकुमारी,प्रदीप अग्रवाल,बाल्की कुजूर,ने संयुक्त रूप से कहा की – बाँकी मोंगरा नगर पालिका जबसे गठन हुआ है तबसे समस्याओं से जूझ रहा है स्टाफ़ कि कमी,बंद स्ट्रीट लाइट,कचरा न उठ पाना,और अनेक प्रकार की समस्याएँ है परंतु इन सबसे सबसे प्रमुख समस्या जो है वो है आमजनों को खाद्य से वंचित करना पूर्व में जब गिरीश साहू पदस्थ थे तब तक तो बीजेपी कांग्रेस पार्षद देखे बिना कार्यों को किया जाता था परंतु जबसे बीजेपी नेता को पदस्थापना खाद्य शाखा के प्रभारी के रूप में हुई है तबसे खाद्य शाखा शासकीय न होकर बीजेपी की शाखा बन गई है ।Uploaded Image

यहाँ अपने हिसाब का नियम चलता है बीजेपी पार्षदों के वार्डो के कार्यों को हाथो हाथ करके दिया जाता है परंतु जहां कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड की बात आती ही नाम काटने तक के लिए लगभग 1 महीना लग जाता है,कांग्रेसी पार्षदों से यहा तक कहा जाता है की पहले अध्यक्ष महोदय से बात करवाइए तब काम करूँगा बाते यही ख़त्म नहीं होती है वार्ड पार्षद अगर समस्त दस्तावेज़ो को पूर्ण जॉच करके सत्यापित करके दे की यह हितग्राही राशन कार्ड के लिए पात्र है तो अनावश्यक वसूली के चक्कर में बीजेपी नेता एव खाद्य शाखा प्रभारी के द्वारा भौतिक सत्यापन का नियम बनाया गया है और वहाँ जाकर अनावश्यक भय का माहौल बना कर की तुम्हारा नहीं बनेगा देख लो ये हो सकता है वो सकता है वगेरा करके कुछ लोगो से पैसे की भी माँग की गई है ..!

Related Post