चकरभाठा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को बिलासपुर पुलिस ने सुलझा लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाकर सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया।
दिनाॅक 17.07.2025 को घटना स्थल हिर्री माईन्स के पास थाना चकरभाठा में एक अज्ञात मृतक का शव पडा मिला था जिसकी शिनाख्त नही हो सकी थी शरीर पर मिले चोंट के निशान से यह स्पष्ट था कि अज्ञात मृतक को प्राणघातक चोंट पहुॅचाकर हत्या की गई है, मामले की गंभीरता को देखते हुये रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा थाना चकरभाठा को तत्काल हत्या का प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिये गये थे जो थाना चकरभाठा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले में अज्ञात शव की शिनाख्त व आरोपियों की पतासाजी हेतु ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के करीब 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरे के फुटेज खंगाली गई व टेक्निकल इन्पुट एकत्र कर घटना की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की गई। प्राप्त टेक्निकल इन्पुट के आधार पर ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात मृतक कि शिनाखत ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) निवासी साहिल कुमार पाटले के रूप में की गई। तथा प्राप्त जानकारी के अनुसार कडी से कडी जोडते हुये सभी तथ्यो को खंगालते हुये अज्ञात आरोपियो की पहचान की गई।

मामले की जांच पर पाया गया कि मृतक साहिल पाटले व आरोपियाॅ वर्षा खुंटे ने प्रेम विवाह किया था, मृतक शराब पीने का आदि था जो अपनी पत्नि वर्षा को शराब के नशे में मारता पिटता था वर्षा उपरोक्त घटना अपनी माॅ सरोजनी को बताती थी तब वर्षा और सरोजनी ने राजाबाबू खुंटे व विकास आदिले के साथ मिलकर मृतक साहिल पाटले के हत्या की योजना बनायी और 01 लाख रू मृतक की हत्या करने के एवज में देने की बात की गई थी, एडवांस 08 हजार रू सरोजनी ने राजाबाबू को दिया था। घटना दिनाॅक को आरोपी राजाबाबू और विकास मृतक साहिल के साथ पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 11 बी.जे. 1748 से घटना स्थल हिर्री माइन्स में जाकर शराब पीये जब साहिल को नशा हो गया तब पास पडे पत्थर से राजाबाबू और विकास ने मिलकर सिर पर वार कर पूर्व नियोजित घटना को अंजाम दिया व मृतक की पहचान छुपाने की नियत से मृतक के चेहरे पर कई बार वार कर घटना स्थल से फरार हो गये।
मामले की जांच पर षडयंत्र पूर्वक हत्या जैसी जघन्य घटना को अंजाम देने वाले आरोपीगण सरोजनी खुंटे, वर्षा खुंटे राजाबाबू खुंटे व विकास आदिले से पुछताछ में अपना-अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया है जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
गिरफ्तार आरोपी–
सरोजनी खुंटे पति दिलीप खुंटे उम्र 38 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
वर्षा खुंटे पति साहिल पाटले उम्र 20 साल निवासी ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
राजाबाबू खुंटे पिता अश्वनी खुंटे उम्र 24 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
विकास आदिले पिता विजय आदिले उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
बरामद सामग्री–
बजाज पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 11 बी.जे. 1748
घटना में प्रयुक्त पत्थर।
आरोपियो के मोबाईल फोन 04 नग।
उक्त कार्यवाही में शामिल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार ,उप पुलिस अधीक्षक चकरभाठा रशमीत कौर चावला,निरीक्षक उत्तम साहू, अजरउद्दीन सउनि जीवन जायसवाल, प्र. आर. निर्मल सिह, अमर चन्द्रा, आतिश पारिक, देवमुन सिंह पुहुप, आर. विकास राम, नवीन एक्का, मुकेश वर्मा, प्रेम सुर्यवंशी, अविनाश कश्यप, महादेव कुजुर, रवि यादव, निखील राॅव जाधव, विरेन्द्र गंवर्ध, अभिजीत डाहिरे, भागवत चंद्राकर, सतपुरन जांगडे, राकेश साहू की ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
