बस यात्रा के दौरान बड़ा चोरी कांड! महिला के बैग से 12 लाख के जेवर उड़ाए, CCTV में कैद हुआ चोर

सीधी जिले में एक महिला से बस में सफर के दौरान अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, विजयपुर निवासी पुष्पा मिश्रा पत्नी दिनेश मिश्रा आज दिनांक को" को रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए महखोर (मड़वास) जा रही थीं।

 

बताया गया कि पुष्पा मिश्रा ने सीधी के पुराने बस स्टैंड से महखोर के लिए टिकट लेकर सीट नंबर 08 पर बैठी थीं। बस के रवाना होने से ठीक पहले वह अपने परिजनों से मोबाइल पर बात कर रही थीं। इसी दौरान उनका कीमती सामानों से भरा बैग जो सीट के नीचे रखा हुआ था, एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा खींचकर चुरा लिया गया।

 

पुष्पा मिश्रा के अनुसार, बैग में करीब 10 से 12 लाख रुपए मूल्य के सोने के गहने और अन्य कीमती सामान मौजूद थे। जब उन्होंने शोर मचाया तो चोर भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।

 

सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद बस स्टैंड के CCTV फुटेज की जांच की गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि चोर एक बस से दूसरी बस में चढ़कर भाग गया। चोरी हुआ बैग बाद में तो मिल गया, लेकिन उसमें सिर्फ कुछ कपड़े बचे थे, जबकि गहने और अन्य मूल्यवान वस्तुएं नदारद थीं।

 

पीड़िता के पति दिनेश मिश्रा ने पुलिस से मांग की है कि CCTV फुटेज को गहराई से खंगाला जाए ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

 

सिटी कोतवाली, सीधी में मामला दर्ज कर पुलिस सक्रियता से जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पीड़ित परिवार सदमे में है और मामले में जल्द कार्रवाई की मांग कर रहा है।

 

 यह घटना आम लोगों के लिए एक चेतावनी भी है कि सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बेहद जरूरी है।

Related Post