अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता, अश्लील गाली-गलौच के मामले में पकड़ा गया आरोपी

अकलतरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदतन जुआड़ी आरोपी आशीष सिंह उर्फ अस्सू ठाकुर (उम्र 34 वर्ष, निवासी कोटमीसोनार) को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध SC/ST एक्ट सहित धारा 296 BNS (द), (ध) के तहत मामला दर्ज था।

 मामले का सार–

दिनांक 03 जुलाई 2025 को आरोपी ने शराब के नशे में ग्राम कोटमीसोनार निवासी बबलू केसर को बिना वजह गाली-गलौच किया था। मामला थाना अकलतरा में प्रकरण क्रमांक 297/2025 के तहत पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा SDOP प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में उसके सकुनत से दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

 सराहनीय भूमिका–

SDOP प्रदीप सोरी, निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरीक्षक बी.एल. कोसरिया, आरक्षक गौकरण राय व सोमेश शर्मा की त्वरित व सक्रिय कार्रवाई से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी। 

Related Post