कोरबा जिले की उरगा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी को आखिरकार दबोच लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मामला थाना उरगा क्षेत्र के भवंरखोल गांव का है, जहां 2 अक्टूबर को एक नाबालिग के साथ शर्मनाक हरकत की गई थी। आरोपी नंद कुमार केंवट, उम्र 22 वर्ष, ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ गलत नीयत से हाथ पकड़कर खींचा था।
लड़की के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी... लगातार तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश तिवारी, एएसआई सजनी सरस्वती कौशिक और आरक्षक यादराम बघेल की अहम भूमिका रही।
