पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में कोरबा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बीते 24 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 165 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब ₹16,640/- आंकी गई है।
इस कार्रवाई में कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए और 4 आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी एवं जप्त शराब
1 सुंद देवांगण, निवासी – चिह्रभाठा चूड़ीकला, थाना कटघोरा (55 लीटर कच्ची शराब जप्त)
2 समारू यादव, निवासी – सिल्ली, थाना पाली (4 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त)
3 पप्पू कुमार चौहान, निवासी – साजापाली, थाना उरगा (97 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त)
4 प्रीति मरकाम, निवासी – सिकरी खुर्द, थाना दीपका (9 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त)
पुलिस का सख्त रुख
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
