संस्कृति मंच निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन,नगर सेठ ने उठाया बीड़ा

नगर पालिका बाकी मोंगरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर को नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रमोद अग्रवाल द्वारा सांस्कृतिक मंच निर्माण करने की घोषणा की गई।


बिगतत कुछ दिनों से चर्चा का विषय बन चुका था कि RSS की विजयदशमी के पर्व पर पद संचलन होना है पद संचलन के कार्य हेतु एक सांस्कृतिक मंच का आवश्यकता था

उसे आवश्यकता को पूरा करने हेतु नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रमोद अग्रवाल द्वारा यह नेक कार्य हेतु सर्व भावना समर्पित कर एक सांस्कृतिक मंच निर्माण का भूमि पूजन करने का संकल्प लिया गया। जैसे ही आरएसएस की यह प्रक्रिया जो की विजयदशमी के पावन पर्व पर होना था

पद संचलन के आयोजन के संपत होकर विकिर होने पर स्वल्पाहार कर इस भूमि पूजन के कार्य को सम्पन्न कराया गया। सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में भूमि पूजन के लिए स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ सभी विद्यार्थी एवं नगर वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उनके द्वारा प्रमोद अग्रवाल जी को बहुत ही आभार प्रकट किया गया यह सांस्कृतिक मंच अनेक संस्कृति कार्यक्रमों में सहायक होगी ।


सांस्कृतिक मंच के निर्माण को लेकर स्कूल प्रबंधक ने भी आभार जताया उन्होंने कहा की हर स्कूल में एक सांस्कृतिक मंच की आवश्यकता होती है जिसकी पूर्ति नगर सेठ प्रमोद अग्रवाल जी के द्वारा यहां कराया जा रहा है इस सांस्कृतिक मंच के निर्माण होने पर विद्या अध्ययन के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अति सहायता प्रदान होगी।

Related Post