जिला कोरबा बाकी मोंगरा में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्षा बाकी मोंगरा सोनी झा के द्वारा विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन किया गया ।
गजरा के कॉलोनी परिसर में वार्ड पार्षद प्रमिला शायतोड़े एवं नगर वासियों ने पुष्पमाला एवं पुष्प गुच्छ देकर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा एवं अन्य सभी साथियों का स्वागत किया स्वागत की कड़ी में विधायक कटघोरा द्वारा सभी नगर वासियों को दीपावली एवं आगामी छठ पर की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि बाकी मोंगरा में अब कोई विकास कार्य बाकी नहीं रहेगा ।अभी सरकार द्वारा छोटे स्तर पर कार्य की सुकृति दि जा रही है जिसमें सड़क नाली पानी एवं छोटे भवनो को निर्माण कार्य कराया जा सक रहा है कुछ दिन बाद जब बड़े स्तर पर कार्य योजनाओं को स्वीकृति मिलेगी तो मुख्य मुख्य सभी बड़े कामों को कराया जाएगा इस 5 साल के कार्यकाल में बाकी मोगरा में कोई समस्या बाकी नहीं रह जाएगी सभी का निवारण तुरंत व तत्काल करने की बात कहे।
पालिका अध्यक्ष सोनी झा ने भी बात कही की दिया तले अंधेरा सभी जगह होता है मगर मैं जहां से निर्वाचित हुई हूं उस दिया के तले हमारे निवास स्थान और हमारे ग्राम में कभी अंधेरे का अनुभव नहीं होने दूंगी यह कहते हुए सभी ग्राम वासियो का आशीर्वाद प्राप्त कर श्रीफल तोड़ भूमि पूजन के कार्य को सम्पन्न किये।
1 वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल स्टैंड के निर्माण कार्य (डी एम एफ फंड ) लगभग 6 लाख की लागत से।
2 वार्ड क्रमांक 3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मोगरा में रसायन कक्षा निर्माण कार्य (पीएम श्री योजना) वर्ष 2025-26 लागत राशि लगभग 7लाख63000
3 वार्ड क्रमांक 3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मोंगरा में जीव विज्ञान प्रयोगशाला कक्षा निर्माण कार्य( पीएम श्री योजना) वर्ष 2025-26 लागत राशि 7 लाख 63000
4 वार्ड क्रमांक 3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मोंगरा में कला एवं संस्कृत कक्षा निर्माण कार्य (पीएम श्री योजना) 2025 26 लागत राशि 763000
4 वार्ड क्रमांक 3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मोंगरा में अटल टॉकिंग लैब रूम निर्माण कार्य( पीएम श्री योजना) वर्ष 2025 26 लागत राशि 7 लाख 63000
5 वार्ड क्रमांक 3 नगर पालिका भवन विस्तार कार्य (अधो संरचना) लागत राशि 19 लाख 34000
6 वार्ड क्रमांक 12 में जुगल साहू के घर से मनोज चौहान के घर तक सीसी रोड निर्माण(डी एम एफ)
नगर पालिका बाँकी मोंगरा में विभिन्न कार्यो का हुआ भूमि पूजन
