धमोतर के बरडिया के सिंघाड़ा तालाब में मगरमच्छ की सूचना पर वन विभाग सतर्क, जारी किए नंबर

धमोतर के बरडिया के सिंघाड़ा तालाब में मगरमच्छ की सूचना पर वन विभाग सतर्क, जारी किए नंबर

 

प्रतापगढ़, 25 नवंबर। ग्राम बरडिया (ब्लॉक धमोत्तर), थाना रठांजना के सिंघाड़ा तालब में मगरमच्छ होने की जानकारी के मद्देनजर उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि पूर्ण सतर्कता बरतें, तालाब एवं उसके आसपास किसी भी परिस्थिति में बच्चों और मवेशियों को न जाने दें तथा विशेषकर रात्रि के समय अतिरिक्त सावधानी रखें। वन विभाग द्वारा तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखी जा रही है

र शीघ्र ही मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया जाएगा। यदि मगरमच्छ तालाब से बाहर दिखाई दे या कोई आपात स्थिति उत्पन्न हो, तो तत्काल वन विभाग को मोबाइल नंबर 7023939369, 7568098475 और 9950235349 पर सूचना दें, ताकि समय पर और सुरक्षित रेस्क्यू सुनिश्चित किया जा सके।

 

 

Related Post