बांकी मोंगरा उड़िया मोहल्ला भक्ति का आयोजन,श्रीमद्भागवत का हुआ शुभारंभ

कोरबा/बांकी मोंगरा के जंगल साइड स्थित उड़िया मोहल्ला में भक्ति के रसिकों ने मिलकर आयोजित किया श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ।Uploaded Image
इस आयोजन के शुभारंभ अवसर पर प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा बांकी कॉलोनी से प्रारंभ होकर सोमवारी बाजार होते हुए मुख्य चौक पहुँची जहाँ भक्ति भाव के प्रेमी प्रदीप अगरवाल के द्वारा कलश यात्रा में पहुंचे श्रद्धालुओं को चाय,बिस्किट,लड्डू और जल पान की व्यवस्था कराया गया।
तत्पश्चात बांकी, हॉस्पिटल रोड, शक्ति चौक होते हुए कथा स्थल पर पहुँची। यह यात्रा पूरे नगर में भ्रमण कर नगर विकाश और आत्मीयता को बरकरार रखने एक विशेष कलश यात्रा प्प्रदर्शित कर गई ।Uploaded Image
इस दौरान पूरे बांकी मोंगरा में भक्तिमय वातावरण बना रहा ।
कलश यात्रा में नगर की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया, वहीं छोटे-छोटे बच्चों की सहभागिता ने आयोजन की शोभा में चार चांद लगा दिए। आगे श्रद्धालुओं की टोली डी. जे. की धुन पे थिरकते नजर आए। भगवान श्री कृष्ण की जयघोष से नगर परिसर भक्तिमय हो गया ।
यह श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ बुधवार से प्रारंभ होकर (एक सप्ताह) 20 नवम्बर तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन संध्या समय कथा वाचक आचार्य राघव विनोद जी के श्रीमुख सुनने को मिलेगा।

Related Post