उज्ज्वल भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण थीम पर जागरूकता सत्र सह कार्यशाला का किया गया आयोजन...

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला जांजगीर-चाम्पा द्वारा 24 जनवरी 2026 ’’बालिका दिवस’’ के उपलक्ष्य में 16 से 30 जनवरी 2026 तक विशेष जारुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ’’उज्ज्वल भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण’’ थीम पर चंद्रकिरण शर्मा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला, शिवरीनारायण में जागरूकता सत्र सह कार्यशाला आयोजित की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने कार्यशाला में बालिकाओं को एनीमिया के बारे में जानकारी देते हुए उसके लक्षण, कारण एवं उपचार के बारे में बताया। आयरन व विटामिन-युक्त भोजन जैसे पालक, दाल, ड्राई फ्रूट्स तथा विटामिन-सी युक्त फलों के सेवन की सलाह दी गई। साथ ही नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में “लड़का-लड़की एक समान” थीम पर रंगोली प्रतियोगिता, बालिका सशक्तिकरण हेतु मानव श्रृंखला तथा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। कार्यशाला में पर्यवेक्षक, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थी।Uploaded Image

Related Post