Anp News नेशनल हाईवे पर दौड़ती बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

ANP News Live bulandshahar उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक बड़ा हादसा टल गया, जब नेशनल हाईवे-34 पर दौड़ रही एक बस अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, घटना सिकंदराबाद ब्लॉक स्थित जाट चौक के पास की है। बस में आग लगते ही चालक और परिचालक ने तत्काल बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यात्री भी जान बचाने के लिए बस से कूदकर बाहर निकल गए।

घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बस पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

 

Related Post