Anp News Live Bilaspur दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत जांजगीर-नैला स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग के कमीशनिंग कार्य के लिए 22 जून से 5 जुलाई 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास कार्य के चलते कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस अवधि में रायगढ़-बिलासपुर, रायपुर-गेवरा रोड, रायपुर-कोरबा, बिलासपुर-कोरबा और बिलासपुर-गेवरा रोड रूट पर चलने वाली कई मेमू एवं पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी।
इसके अलावा कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 1 जुलाई 2026 को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।
कुछ ट्रेनों का मार्ग आंशिक रूप से प्रभावित
गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर और झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को 22 जून से 3 जुलाई तक बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित किया जाएगा। इन ट्रेनों का झारसुगुड़ा-बिलासपुर खंड में परिचालन रद्द रहेगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर सेवा के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।
इसके साथ ही कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस की दोनों जोड़ी ट्रेनों को भी इसी अवधि में कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर सेवा के रूप में संचालित किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। यात्री अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES और 139 हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
