बाँकी मोंगरा नगर पालिक परिषद के अध्यक्ष सोनी झा के द्वारा बाँकी मोंगरा के मेन चौक स्थित मां सिद्धिदात्री मंदिर परिसर में भंडार कक्ष के लिए भूमि पूजन का कार्य सम्पन्न हुआ।
मंदिर समिति के अथक प्रयास का नतीजा कहे या फिर माता रानी का आशिर्वाद जो नवरात्र के पावन पर्व पे यह शुभ कार्य जो कि न पा प बाँकी मोंगरा के अध्यक्षा व उनके पति विकास झा के कर कमलों से यह निर्माण कार्य का शुभारंभ श्रीफल तोड़ कर किया गया।
मंदिर परिसर में सदा ही भंडार कक्ष की कमी महसूस होती थी ।जिसके लिए मंदिर समिति भी बहुत प्रयास कर रहे थे।
जिसके लिए उनके द्वारा पालिका में भी गुहार लगाया गया था परिणाम स्वरूप अध्यक्षा द्वारा उचित निर्णय लेते हुए आज सप्तमी के पावन दिवस पर माता रानी के आशीर्वाद लेते हुए यह शुभ कार्य की शुरुवात किए।
कार्यक्रम उपस्थित मंदिर के पुजारी जी सर्व देवी देवताओं को नमन कर प्रथमेश श्री गणेश जी से कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की अर्जी लगाई।गौरी गणपति , कलश देवता , पृथ्वी देव पे जल,अक्षत पुष्प,वस्त्र आदि अर्पण कर नीव की खुदाई की गई।
वार्ड पार्षद सहित,बी जे पी कार्यकर्ता, व मां सिद्धिदात्री मंदिर महिला समिति सहित व्यापारीगण उपस्थित रहे।
