4 मई 2026 को जखनिया पावर हाउस पर एसडीओ और जेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया

Anp News Live गाजीपुर। जखनिया पॉवर हाउस अंतर्गत अवदर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही अब ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। आंधी-तूफान के बाद कई दिनों तक बिजली ठप रही, वहीं अब ट्रांसफार्मर की वजह से किसानों की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। अवदर गांव में तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई दिनों तक आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। जैसे ही इस मामले की जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष को हुई, उन्होंने 4 मई 2026 को जखनिया पावर हाउस पर एसडीओ और जेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया। विरोध की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल बिजली बहाली के निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक 4 अप्रैल 2026 की सुबह से ही मरम्मत कार्य शुरू करने का आदेश दिया गया।

ग्रामीणों का आरोप:

गांव के लोगों का कहना है कि जखनिया पावर हाउस पर तैनात एसडीओ और क्षेत्रीय जेई की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि खेतों के बीच लगे ट्रांसफार्मर से अक्सर आग लग जाती है, जिससे किसानों की फसलें जलकर राख हो जाती हैं। किसानों की मांग है कि ट्रांसफार्मर को खेत से हटाकर सड़क किनारे स्थापित किया जाए, ताकि उनकी फसल सुरक्षित रह सके। अब सवाल यह है कि प्रशासन के निर्देशों के बाद क्या वाकई हालात सुधरेंगे या फिर ग्रामीणों को इसी तरह समस्याओं से जूझना पड़ेगा।

Related Post