अमन सोनी बनाए गए सर्व पत्रकार एकता महासंघ संगठन के जिलाध्यक्ष, जांजगीर-चांपा जिले की मिली जिम्मेदारी।

जांजगीर-चांपा । पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अगल पहचान बना चुके अमन सोनी को पत्रकार संगठन ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। युवा पत्रकार अमन सोनी सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ में जांजगीर चांपा जिले का नया जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने नियुक्ति संबंधि आदेश भी जारी कर दिया है। संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार बंजारे ने अमन सोनी पर विश्वास दिखाते हुए संगठन कार्यों के विस्तार के लिए उन्हें जिला जांजगीर चांपा जिले का कार्यभार सौंपा है। वही इस नियुक्ति पर नई जिम्मेदारियों के लिए कई पत्रकारों ने अमन सोनी को बधाई दिया है।

Related Post