महिला-बच्चों की अश्लील तस्वीरें अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की साइबर कार्रवाई

सोशल मीडिया पर महिला और बच्चों की अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड करने के मामले में सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई साइबर टीप लाइन से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।

थाना सरकंडा में दर्ज अपराध क्रमांक 626/2025, धारा 67बी आईटी एक्ट व 15 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी की पहचान–

मुकेश कुमार माधवानी उर्फ मुक्कु, पिता – भीखमदास माधवानी, उम्र – 42 वर्ष, निवासी – अशोक नगर, महामाया आईटीआई के पास, सरकंडा, जिला – बिलासपुर।

आरोपी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर तकनीकी साक्ष्य जैसे मोबाइल टावर लोकेशन, आईपी एड्रेस आदि के आधार पर आरोपी मुकेश कुमार माधवानी उर्फ मुक्कू को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अश्लील कंटेंट प्रसारित करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त कर लिया है। आरोपी को 12 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सरकंडा पुलिस की यह त्वरित एवं सशक्त कार्रवाई साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

Related Post