जांजगीर-चाम्पा
आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 350 ग्राम किमती 3500/रू बरामद
आरोपी के विरूद्व धारा - 20 बी NDPS एक्ट की तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है
आरोपी शांतनु पटेल उम्र 24 साल निवासी बेलदियाडीह थाना बलौदा जिला जांजगीर-चाम्पा
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बलौदा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि बेलदियाडीह मोड बलौदा के पास एक व्यक्ति गांजा रखा है जिसकी सूचना पर थाना बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर गवाहों के समक्ष आरोपी को मौके से पकड़ा जिसके कब्जे से 350 ग्राम गांजा बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्व थाना बलौदा़ में अपराध क्रमांक 265/2025 धारा एन0डी0पी0 एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
