कोरबा। 21 सितंबर, रविवार दोपहर उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम धमनागुड़ी में आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई। इस हादसे में एक महिला झुलस गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल कोरबा लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
मौसम विभाग समय-समय पर बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी करता रहा है। विशेषज्ञों ने ग्रामीणों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।
