तेज रफ्तार ट्रक ने ब्लोरो को मारी टक्कर फिल्मी अंदाज से पलटे बुलेरो जाने पूरा मामला

रिपोर्टर नरेंद्र कश्यप 

चौसाना ऊन मार्ग गांव टोड्डा खेडकी चौराहे पर गन्ने के खाली ट्रक ने ब्लोरो गाडी मे जोरदार टक्कर मारी दी जिससे गाडी चालक गभीर रूप से घायल हो गया ,गाडी चालक का एक हाथ भी टूट गया, बताया जा रहा है चालक के भाई के भी काफी चोटे आई है बताया जा रहा है कि नवनीत पुत्र मागे राम गाडी चला रहा था ओर उसका भाई पीछे सीट पर बैठा हुआ था सहारनपुर जिले के निवासी बताए जा रहे है अचानक जैसे ही वे दोनो गाव टोड्डा मे अपनी रिश्तेदारी मे शादी का कार्ड देकर चौसाना ऊन मार्ग पर खेडकी चौराहे पर पहुंच तो खेडकी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गाडी मे टक्कर मार दी टक्कर लगते ही गाडी फिल्मी अन्दाज मे 3पलटे खाए ओर चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया गरिमा रही कि चौराहे पर काफी लोग मौजूद थे सभी लोगो ने मिलकर ब्लोरो गाडी को सीधा कर गाडी मे सवार दोनो लोगो की जान बचाई ओर तत्काल चौसाना पुलिस को सुचना दी मौके पर पहुची चौसाना पुलिस ने गाडी को साइड मे लेकर घायल युवक नवनीत को नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया ओर आगे की कार्रवाई मे जुट गई दरअसल आप को बताते चले कि चौसाना बिडौली ऊन झिझाना रोडो पर ओवर लोड वाहन बडे ही धडल्ले से चल रहे है जो किसी को भी टक्कर मारकर फुर हो जाते है बाद मे किसी का कोई अता पता तक नही चलता ओवरलोड वाहन बेखौफ होकर चलते है जिसको किसी प्रकार का कोई खौफ नही है

Related Post