उत्तर प्रदेश महराजगंज के टेढ़ी घाट गंगापुर में एक बड़ा हादसा हुआ, जब जर्जर मकान अचानक गिर गया गई लोग घायल

उत्तर प्रदेश महराजगंज पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेढ़ी घाट के गंगापुर गांव में बुधवार को 

करीब सुबह 10 30 बजे परिवार के सब लोग एक साथ बैठ कर भोजन कर रहे थे 

Uploaded Image

इसी बीच अचानक पूरा मकान  

भर भराकर उनके उपर ही गिर गया इस हादसे में पूरे परिवार के सात लोग दब गए चारो तरफ चीख-पुकार मच गई आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया आनन-फानन में सभी को मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया मिली जानकारी के अनुसार घर के मुखिया महेंद्र ने बताया कि बरसात हो रही थी और परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर भोजन कर रहे थे इसी बीच अचानक पूरे मकान की दीवार और कटरैन उनके उपर ही गिर गया इस हादसे में शांति देवी (50), सुनीता पत्नी महेंद्र (30), विनय (14), अनुष्का (6), मीरा (38), जनक राज (55) एवं महेंद्र (35) गम्भीर रूप से घायल हो गए घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया चिकित्सक डॉ. जैनेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है महेंद्र को छोड़ कर बाकी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है मौके पर पहुंचे नौतनवा के नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, लेखपाल मनोज पाल ने घटना स्थल का जायजा लिया

नायब तहसीलदार ने बताया कि शासना देश के मुताबिक नियमानुसार पीड़ितों को सहयोग दिलाया जाएगा

Related Post