भाजपा के ट्रांसफर कारोबार में जिले के एक भाजपा नेता ने जमकर की उगाही - चुम्मन साहू

 

राजनांदगांव - जहां छतीसगढ़ में भाजपा के नेता विष्णुदेव सरकार के सुशासन का ढ़ोल पीटते नहीं थकते हैं वहीं राजनादगांव जिले के एक भाजपा के नेता ने अपने घर में बैठकर ट्रांसफर का कारोबार चलाकर करोड़ों रूपये का खेल खेलकर साय के सुशासन पर सवाल खड़ा कर दिया हैं। कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने आरोप लगाया है कि जिले के भाजपा मण्डल है, उन्हें जिले के बड़े नेताओं ने आदेश किया था कि वे शिक्षा विभाग छोड़ अन्य विभाग में जो अधिकारी कर्मचारी लम्बे समय से पदस्थ है अथवा भ्रष्टाचार का जिन पर आरोप है उन्हें अन्य जिले में स्थानांतरण के लिए नाम, पद और विभाग सहित सूची बनाकर भेजे जिला में जब मडंलो से सूची भेजी गयी तब वहां उक्त सूची को फाईनल करने भाजपा कोर ग्रुप की मीटिंग में चर्चा के लिए रखा गया सूची को फाईनल करने के बाद उसे विभागीय मंत्री के पास भेजने की प्रक्रिया होती है ।


जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू साहू ने आरोप लगाते हुए कहा है भाजपा के एक कद्दावार नेता जो जिला भाजपा संगठन के बड़े पद में है जिसके पास जिले के सभी मण्डल से विभिन्न विभाग से स्थानतरण के लिए भेजी गई सूची उसे उपलब्ध कराकर उसे उगाही के कार्य को सौंपा गया इस नेता ने जिला सहित खुज्जी विधानसभा में सक्रिय होकर मण्डल से भेजी गई सूची में अधिकारी कर्मचारियों का नाम सूची में था उनसे मीटिंग कर लाखों रूपये का लेन देन किया है, चुम्मन साहू ने आरोप लगाते हुए कहा छुरिया तहसील के घुपसाल में पदस्थ पटवारी व कृषि विभाग के एक आर ई ओ व स्वास्थ विभाग के डाक्टरों से ट्रांसफर रूकवाने यथा स्थान में बने रहने के लिये मुंह मांगी रकम वसूली है। महांमत्री चुम्मन साहू ने कहा छुरिया भाजपा मण्डल ने दो विवादित कर्मचारी एक पटवारी व दूसरा कृषि विभाग में पदस्थ आर.ई.ओ को हटाने सूची में नाम भेजा गया था भाजपा के तथाकथित नेता ने उन दोनों कर्मचारियों को अपने निवास पर बुलाकर उन्हें बस्तर स्थानांतरण करने की जानकारी देते हुये उन्हें यथास्थान पर ही रहने के लिये ट्रांसफर रूकवाने के एवज में मोटी रकम वसूल कर दोनों का नाम सूची से कटवाकर भाजपा के सुशासन की पोल खोल दी।

Related Post