उत्तर प्रदेश महराजगंज में ब्रिलियंस एकेडमी में 500 मीटर लंबी तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएँ

उत्तर प्रदेश महराजगंज में ब्रिलियंस एकेडमी में 500 मीटर लंबी तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएँ

 

महराजगंज। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के अंतर्गत महदेवा बसडीला स्थित ब्रिलियंस एकेडमी में 13 अगस्त 2026, गुरुवार को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लगभग 500 मीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली गई।

 

रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। रैली के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

 

रैली में विद्यालय के एनसीसी के तीन छात्र—सुमित मौर्य, सतीश मौर्य एवं अंकित शर्मा ने विशेष उत्साह, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ शानदार प्रदर्शन किया। तीनों छात्रों ने रैली के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा अन्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना और उत्साह बढ़ाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रमोद शर्मा की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षकगण सूर्यदेव कुमार, महेंद्र सिंह, राजमन यादव, मुस्ताक अहमद, सद्दाम खान, इम्तेयाज खान, सेराज खान, आलोक बैजनाथ शर्मा, गयासुद्दीन एवं अजीजुद्दीन रहमान सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

ब्रिलियंस एकेडमी द्वारा आयोजित यह तिरंगा रैली विद्यार्थियों के लिए देशप्रेम, अनुशासन एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन रहा।

Related Post