लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती: राहौद से शिवरीनारायण तक निकाली गई पदयात्रा...

जांजगीर-चांपा पूरे देश में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आज सांसद जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े की मुख्य आतिथ्य में नगर पंचायत राहौद से नगर पंचायत शिवरीनारायण तक यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। जिसके तहत राहौद बुंदेला चौक से धरदेई, लोहर्सी, खरौद होते हुए शिवरीनारायण अटल परिसर तक पदयात्रा निकाली गई।Uploaded Image

इस दौरान ग्राम धरदेई में आयोजित कार्यक्रम में सांसद, जनप्रतिनिधियों द्वारा सांसद खेल महोत्सव के खिलाड़ियों, लखपति दीदी, स्वच्छता हितग्राही दीदी, गौसेवकों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही गार्बेज फ्री शिवरीनारायण के तहत स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता कीट वितरण की गई। सांसद कमलेश जांगड़े एवं जनप्रतिनिधियों ने शिवरीनारायण स्थित अटल चौक पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही शिवरीनारायण एवं राहौद में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया।Uploaded Image


यूनिटी मार्च के दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह यूनिटी मार्च पूरे देश में एकता, अखंडता और विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने जिस प्रकार देश को एक सूत्र में पिरोया, उसी भावना के साथ हम सबको आगे बढ़ना है।Uploaded Image


पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। पूरे देश में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। सरदार पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए बिताया। आज़ादी के बाद उन्होंने अपनी अद्भुत राजनीतिक कुशलता और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को अखंड राष्ट्र बनाया। उनकी निर्णय लेने की क्षमता, दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने उन्हें सच्चे अर्थों में लौह पुरुष बना दिया। देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को सशक्त करने में उनका योगदान अमूल्य है।Uploaded Image


जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि हम सबको यह जानना चाहिए कि किस तरह से हमें आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस श्रद्धा से उन्होंने अपने कर्म और समर्पण से एक उदाहरण प्रस्तुत किया उनके अथक प्रयासों का प्रतिरूप आज हम सबके सामने है। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने जिस एकता के सूत्र में पूरे देश को पिरोया, वही प्रेरणा आज हमें भी लेनी चाहिए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करें, समाज का नाम रोशन करें, और विकास की गति को आगे बढ़ाएं ताकि हमारा राज्य और हमारा देश नई ऊंचाइयों को छुए।

Uploaded Image
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि भारत माता के सपूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने रियासतों में बंटे देश को एक सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके जीवन के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि यदि सरदार पटेल न होते, तो आज भारत का नक्शा वैसा नहीं होता जैसा हम देखते हैं। उनका योगदान भारत को एक सशक्त और अखंड राष्ट्र बनाने में अमूल्य रहा है। पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने कहा कि पूरा देश में हर घर में सरदार पटेल जी बात पहुंचे। देश की स्वतंत्रता और एकता के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी। हम साथ चलेंगे साथ रहेंगे और साथ विकास करेंगे। साथ ही कार्यक्रम को अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।Uploaded Image


इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, गुलाब चंदेल, अमर सुलतानिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नंदनी रजवाड़े, नरेंद्र कौशिक, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, वनमंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, उप निर्देशक मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार बिलासपुर संभाग डॉ दिनेश यादव, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Post