दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 13 रेल परिवार के सदस्य अगस्त 2025 में अपनी गौरवशाली सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।
मंडल कार्मिक सभागार में आयोजित समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई।
कार्यक्रम में सहायक कार्मिक अधिकारी प्रकाश ए ने कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित दस्तावेज, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मेडल प्रदान किए। वहीं मुख्य कार्यालय अधीक्षक (आईटी) सेवक रजक ने सभी को उम्मीद कार्ड (मेडिकल) और बंदोबस्त से जुड़े नियमों की जानकारी दी।
इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन, मंडल कल्याण निरीक्षक और कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त हुए 13 रेलकर्मियों में –
कार्मिक विभाग से 01
इंजीनियरिंग विभाग से 04
परिचालन विभाग से 03
यांत्रिक विभाग से 01
मेडिकल विभाग से 01
विद्युत विभाग से 03 कर्मचारी शामिल हैं।
सहायक कार्मिक अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
