तखतपुर में चक्का जाम करने वाले 12 आरोपी गिरफ़्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

तखतपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर मनियारी पुल के पास चक्का जाम करने वाले सभी 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से की गई।

तखतपुर पुलिस ने सभी आरोपियों पर अपराध क्रमांक - 353/2024 धारा – 126(2), 191(2) BNS पृथक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – धारा 170, 126, 135(3) BNSS पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर श्रीमान कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं–

1. बादल निर्मलकर (18) – वार्ड 03, तखतपुर

2. इंद्राज सिंह ठाकुर (19) – चुलघट रोड, तखतपुर

3. विरेन्द्र उर्फ विरू ताम्रकार (24) – तमेर पारा, तखतपुर

4. राजू निर्मलकर (25) – वार्ड 06, पाठकपारा, तखतपुर

5. शैलेन्द्र मानिकपुरी (20) – चुलघट रोड, तखतपुर

6. करन गोस्वामी (18) – वार्ड 01, तखतपुर

7. दीनु सिंह ठाकुर (19) – वार्ड 07, तखतपुर

8. अभय क्षत्री (19) – कुम्हारपारा, बरेला, मुंगेली

9. दीपक यादव (19) – बहुरता, तखतपुर

10. अमर निर्मलकर (20) – टिकरीपारा, तखतपुर

11. जयदीप श्रीवास (18) – बहुरता, तखतपुर

12. रवि श्रीवास (20) – मंडी चौक, तखतपुर

 

पुलिस की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सख्त संदेश है कि सड़क जाम कर जनजीवन बाधित करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Post