10 मवेशियों की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ उरगा थाना में FIR दर्ज

कोरबा/उरगा| रविवार, 06जुलाई 2025 | उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसमा गांव के आगे स्थित पहरीपारा टोल नाका के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 10 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बछिया गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रात लगभग 11 बजे की है, जब एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन चालक ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया और फरार हो गया।

 

घटना की सूचना बजरंग दल रजगामार क्षेत्र के संयोजक ईश्वर प्रसाद यादव को उनके मित्र स्पन शेख डहरिया ने 5 जुलाई 2025 शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे दी। ईश्वर यादव ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और पाया कि चार गायें, दो बैल, चार बछड़े मृत अवस्था में पड़े हुए हैं, जबकि एक बछिया गंभीर रूप से घायल थी।

 

सूचना मिलने पर उरगा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया और ईश्वर यादव की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 325, 10 और छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत प्रकरण क्रमांक 0293/2025 दर्ज कर लिया गया है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने तथा मवेशियों के लिए सुरक्षित आश्रय की मांग की

है।

 

Related Post