सार्वजनिक स्थान पर नकली पिस्टल एवं तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार...

 जांजगीर-चांपा मामले का प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारी की मीटिंग लेकर क्षेत्र में अवैध गतिविधि एवं सामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं इसी तारतम्य *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क* तथा *CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे* के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम रवाना किया गया था जो पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 युवक स्कार्पियो में शारदा चौक के पास मेन रोड पर नकली पिस्टल एवं तलवार लहराते हुए राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सोहन उर्फ साहिल सिंह पांडू निवासी भदोरा, एवं निखिल बांधडे निवासी भनेसर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर बताया तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 01 नग नकली पिस्टल एवं 01 नग तलवार बरामद की गई। उक्त हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों आरोपियों से नकली पिस्टल, तलवार तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।

आरोपियों के नाम

1- सोहन उर्फ साहिल सिंह पांडू पिता भगत सिंह पांडू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भदौरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

2- निखिल बाधड़े पिता अंजोर दास बाधड़े उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भनेसर थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

जांजगीर-चांपा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून- व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Post