अग्निवीर थल सेना भर्ती 2025-26 की ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार अपने उत्तीर्ण प्रमाण संबंधी दस्तावेजों के साथ जिला रोजगार कार्यालय, कोरबा में उपस्थित होकर 29 अगस्त 2025 तक पंजीयन करवा सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन रायपुर में प्रस्तावित है। इसी क्रम में कोरबा जिले के अभ्यर्थियों को लाभ दिलाने हेतु यह विशेष निःशुल्क प्रशिक्षण व्यवस्था की जा रही है।
