ललिता भारद्वाज बनी बंजारा समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

कोंडागांव, 14 जनवरी 2026 | ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष टी.सी. राठौर के निर्देश एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सदाशिव राम नायक के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक द्वारा ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठ पदाधिकारियो का घोषणा किया गया है. जिसमें छत्तीसगढ़ ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ललिता भारद्वाज पति नरेंद्र भारद्वाज निवासी फ़रसगाव जिला कोंडागांव को बनाया गया है। श्रीमती ललिता भारद्वाज इसके पहले ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए समाज के प्रति सक्रिय भूमिका निभाते हुए जागरूक कार्य किया है। जिसमें परिणाम स्वरूप उन्हें अखिल बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा उन्हें महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह सम्पूर्ण जानकारी बंजारा समाज के प्रदेश मिडिया प्रभारी रामकुमार भारद्वाज ने दी है।

           

_परिवार और लेकर समाज को आगे बढ़ाने में महिला का होता है योगदान _ ललिता

 

ललिता भारद्वाज ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सभी पदाधिकारियों और समाज का आभार माना। उन्होंने कहा कि महिलाओं का योगदान सभी क्षेत्रों में सर्वोपरि है, वे परिवार से लेकर समाज को आगे बढ़ाने में निश्वार्थ भाव से कार्य करती हैं। महिलाओं की एकता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। ललिता भारद्वाज ने यह भी कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ बंजारा समाज महिला प्रकोष्ठ का नया गठन किया जाएगा जिसमे सभी पदों के पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जिससे महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यह कदम महिलाओं की एकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उठाया जा रहा है। बंजारा समाज में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, वे परिवार और समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

 

_बंजारा समाज के अन्य वर्गो के अध्यक्ष भी किए गए नियुक्त

 

ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ विधि एवं प्रबुद्ध प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ अध्यक्ष काशीराम नायक रायपुर और कार्यकारी अध्यक्ष मंगल सिंह परमार पिथौरा बनाए गए। ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ अध्यक्ष डॉ शिवरतन नायक झलमला जांजगीर और कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र बंजारा कोतबा जसपुर को बनाया गया। ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ अध्यक्ष श्रीमती ललिता भारद्वाज फ़रसगाव कोंडागांव एवं कार्यकारी अध्यक्ष गौरीबाई नायक खपरी जांजगीर को बनाए। ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष धनसाय नायक बिलासपुर और कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश नायक दंतेवाड़ा बनाया गया।

Related Post