कोरबा | संत गुरु घासीदास जयंती पर लेखराम सोनवानी ने दी छ. ग प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कहा— “मनखे-मनखे एक समान” से ही बनेगा समरस और सशक्त समाज

संत गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर जिले के भाजपा अजा मोर्चा के मंडल बरपाली के उपाध्यक्ष लेखराम सोनवानी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

अपने संदेश में लेखराम सोनवानी ने कहा कि संत गुरु घासीदास जी केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, समानता और मानवता के सशक्त प्रतीक हैं। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी का अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” वर्तमान समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। यह संदेश हमें जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, भाईचारे और मानवता के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

लेखराम सोनवानी ने बताया कि गुरु घासीदास जी ने सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध आवाज बुलंद की और एक समरस समाज की मजबूत नींव रखी।

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी गुरु घासीदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा समाज में फैली असमानता, नशाखोरी, अंधविश्वास और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करें।

युवाओं से विशेष आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सेवा को अपनाकर ही गुरु घासीदास जी के विचारों को आगे बढ़ाया जा सकता है।

अपने संदेश के अंत में लेखराम सोनवानी ने गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर प्रदेश की सुख-शांति, खुशहाली और सामाजिक सौहार्द की कामना करते हुए कहा कि गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समतामूलक और विकसित समाज का निर्माण संभव है।

Related Post