तुलसी मानस प्रतिष्ठान की जिला स्तरीय बैठक बफना में संपन्न, प्रदेश स्तरीय शपथ ग्रहण की तैयारी पर हुई चर्चा

कोंडागांव, 15 जून 2025: कोंडागांव जिले के बफना गांव में तुलसी मानस प्रतिष्ठान की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर बघेल ने की। उन्होंने जानकारी दी कि तुलसी मानस प्रतिष्ठान प्रदेशभर में सक्रिय एक सांस्कृतिक-सामाजिक संगठन है, जिसके संरक्षक स्वयं छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री हैं।

 

बैठक में आगामी दिनों बालोद जिले के गुंडरदेही में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग लें ताकि संगठन की एकता और उद्देश्य को बल मिल सके।

 

बैठक में मानस गान के माध्यम से गांव-गांव जाकर जनजागरण फैलाने तथा रामायण की शिक्षाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। संगठन के उद्देश्य व कार्ययोजना को गांवों तक पहुंचाने की दिशा में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर मानस मंडली के कई पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से बलराम बड़बसिया, गिरधर पांडे, जितेंद्र सिन्हा, जीवन पांडे, राजेश नेताम, जोहन लाल जैन, हरीलाल बैध, डमरुधर बघेल, रासबिहारी साहू, पुरुषोत्तम नायक, सिकंदर प्रधान, केशवराम कश्यप, राजेश गंधर्व, मोतीलाल राठौर, राजेश पोया, जे.आर. नाग, लक्ष्मीनाथ नाग, चिराग उपाध्याय, चंद्रप्रकाश कुलदीप, प्रकाश नाग, सैदूराम यादव, किशोर शार्दुल व मोहन यादव सहित बड़ी संख्या में मानस प्रेमी शामिल रहे।

 

बैठक का समापन संगठनात्मक एकता, रामकथा प्रचार और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ किया गया।

Related Post