बुलंदशहर: भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित SSI की पुरानी रील वायरल।
फारसी गाने पर रहमान 'डकैत’ स्टाइल में नाचते दिखे SSI अरुण कुमार।
रिश्वत लेने के आरोप में DIG कलानिधि नैथानी ने कल ही अरुण को निलंबित किया था।
अब उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रीलबाज़ी के शौकीन बताये जाते हैं वसूली के आरोप में निलंबित होने वाले दरोगा अरुण।
अरुण कुमार सिकंदराबाद कोतवाली में बतौर एसएसआई तैनात थे।
भ्रष्टाचार के मामले में SHO, SSI समेत 6 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी।
