Anp news मजदूर की बेटी पर थी मकान मालिक की बुरी नजर, मल्हार पुलिस ने दबोचा

Anp News Live Bilaspur थाना मस्तूरी अंतर्गत चौकी मल्हार पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 05 जून 2026 को लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने माता-पिता के साथ मजदूरी कार्य के लिए जाती थी। इसी दौरान मकान मालिक रंजीत कुमार टंडन (26 वर्ष), निवासी ग्राम बिनेका, थाना मस्तूरी द्वारा 15 मई 2026 को नाबालिग बालिका को पुणे घुमाने का लालच देकर उसका हाथ और बांह पकड़कर जबरन किस किया गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आरोपी को तलब कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बालिका को बहला-फुसलाकर पुणे ले जाने की फिराक में था। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी छेड़छाड़ की कार्रवाई हो चुकी है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तथा आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की विशेष भूमिका रही। मल्हार पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Post