Anp news अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का बड़ा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Anp News Live Janjgir- Champa जिले में अवैध शराब निर्माण और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 13.30 लीटर अवैध शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा एवं जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी नीलिमा दीघ्रस्कर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

अफरीद में हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त

दिनांक 5 जून 2026 को आबकारी वृत्त चांपा की टीम ने ग्राम अफरीद वार्ड क्रमांक-9 में छापेमारी कर आरोपी संतोष राठौर (38 वर्ष) के कब्जे से 7 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा जेल भेजा गया।

मुड़पार में देशी शराब बरामद

इसी क्रम में 6 जून 2026 को ग्राम मुड़पार में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवीण कुमार (27 वर्ष) के रिहायशी मकान से 6.30 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और जेल दाखिल किया गया।

टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे, सुनील रात्रे, मुख्य आरक्षक राजेश पांडे तथा आरक्षक शीतला कौशिक, बबलू कंवर और रामदुलारी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Post