Anp news सरपंच संजय राज का विकास मॉडल, पंचायत में एक साथ पांच कार्यों का शुभारंभ

Anp news live Korba जिले के ग्राम पंचायत बोईदा में ग्रामीण विकास को नई गति देते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा एवं सरपंच संजय राज ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कुल 7.50 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का शुभारंभ किया। लंबे समय से इन कार्यों की मांग कर रहे ग्रामीणों ने भूमिपूजन के बाद खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

भूमिपूजन के अंतर्गत सराईपाली में 1.50 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, कासियाडीह मोड़ में 1.50 लाख रुपये की पचरी निर्माण, ओढ़ालीडीह में 1.50 लाख रुपये की पचरी निर्माण, समधिन डबरी तालाब के समीप 1.50 लाख रुपये की पचरी निर्माण तथा 1.50 लाख रुपये की लागत से उचित मूल्य दुकान शेड निर्माण कार्य शामिल हैं। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन और अन्य आवश्यक सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पंचायत क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

वहीं सरपंच संजय राज ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए लगातार नए कार्य स्वीकृत कराए जा रहे हैं, जिससे लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच बनने के बाद से संजय राज ने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति दी है। सड़क, पचरी, सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य निर्माण कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे गांवों की तस्वीर बदल रही है। पंचायत के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों का लाभ सीधे ग्रामीणों को मिल रहा है।

कार्यक्रम में पंच भुनेश्वरी पटेल, गौरी बाई, शांति लाल पटेल, माखन पटेल, पंच प्रतिनिधि तुंगन पटेल, रामशरण पटेल, बलवान पटेल, संतोष पटेल सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विकास कार्यों के शुभारंभ पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

Related Post