स्वामी आत्मानंद जामकोटपारा में भव्य रूप से मनाया गया संस्कृत दिवस

  1. कोंडागांव, 03 सितंबर 2026। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा में संस्कृत दिवस का गरिमामय आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन विद्यालय की प्राचार्या रूबी भट्टाचार्य ने किया, जबकि संचालन वरिष्ठ संस्कृत व्याख्याता लेकेश्वर प्रसाद कहार ने किया।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा के महत्व और उसकी समृद्ध विरासत को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। छात्र-छात्राओं ने श्लोकोच्चारण, संस्कृत गीत, भाषण और नाटिकाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों की खूब सराहना बटोरी।

 

इस अवसर पर प्राचार्या रूबी भट्टाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के साथ अपनी जड़ों और देवभाषा संस्कृत से जुड़े रहना भी आवश्यक है। संस्कृत भाषा विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ जीवन में अनुशासन और संस्कारों की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post