कोंडागांव, 18 जुलाई। छत्तीसगढ़ शिवसेना के बस्तर संभाग अध्यक्ष राज गावड़े इन दिनों बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों का लगातार दौरा कर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। उनके नेतृत्व में शिवसेना का संगठनात्मक विस्तार तेज़ी से हो रहा है और युवाओं का विश्वास एवं उत्साह पार्टी के प्रति लगातार बढ़ रहा है।
इस अवसर पर राज गावड़े ने शिवसेना के 43वें स्थापना दिवस की सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और जनहित के मूल सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शिवसेना का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनकर जनता के हितों के लिए संघर्ष करना है।
राज गावड़े ने बताया कि कोंडागांव सहित बस्तर संभाग के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। नए कार्यकर्ताओं को उनकी सक्रियता और क्षमता के अनुसार विभिन्न पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य किया जाएगा।
