Anp news live Korba भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में भाजपा भिलाई बाजार मंडल ने महत्वपूर्ण पहल की है। रलिया स्थित मंडल कार्यालय में आयोजित मंडल कार्यसमिति एवं मासिक बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
भाजपा की ताकत बूथ कार्यकर्ता : अर्जुन गुप्ता
मंडल प्रभारी अर्जुन गुप्ता ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने, जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी के साथ संगठन हित में कार्य करने की अपील की।
घर-घर पहुंचे भाजपा की विचारधारा : शैलेंद्र यादव
मंडल सह प्रभारी शैलेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा, जनसेवा और विकास कार्यों को प्रत्येक घर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने राष्ट्रहित और समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत
मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर ने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
राजनीतिक प्रस्ताव को मिला सर्वसम्मति से समर्थन
बैठक में जिला पंचायत सदस्य एवं संचार एवं संकर्म समिति के सभापति विनोद कुमार यादव ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में मंडल पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संगठन विस्तार, आगामी गतिविधियों की रूपरेखा और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री प्रताप सिंह कंवर ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
