श्रीमती हीना शिंदे बनीं गैंदाटोला मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष

 

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी जिला राजनांदगांव द्वारा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार गैंदाटोला मंडल में श्रीमती हीना शिंदे को महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विमला अवस्थी के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा गायकवाड़ की अनुशंसा पर की गई है।

श्रीमती हीना शिंदे के अध्यक्ष बनने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को प्रभावी रूप से आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

नई जिम्मेदारी मिलने पर श्रीमती हीना शिंदे ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी और महिलाओं को जोड़कर पार्टी को और सशक्त बनाने का प्रयास करेंगी।

Related Post