कोंडागांव के शिक्षक विनायक कोहली बने ‘इंडिया बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026’ के नेशनल फाइनलिस्ट

कोंडागांव, 03 सितंबर 2026। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव के शिक्षक विनायक कोहली ने जिले के शिक्षा जगत को गौरवान्वित किया है। उन्हें Oxford Saïd–Shiv Nadar Foundation India’s Best Teachers’ Awards 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए चयनित किया गया है। 

 

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा 25 अगस्त 2026 को जारी पत्र में विनायक कोहली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर शॉर्टलिस्ट किए गए पांच शिक्षकों की सूची में शामिल किया गया है। वे पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव में टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) के पद पर कार्यरत हैं। 

Uploaded Image

राष्ट्रीय फाइनल का आयोजन 4 सितंबर 2026 को शिव नादर यूनिवर्सिटी, दिल्ली-NCR में किया जाएगा। इसके लिए चयनित शिक्षक 3 से 5 सितंबर तक आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। KVS के पत्र के अनुसार संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को शिक्षकों को समय पर कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

विनायक कोहली की यह उपलब्धि उनके शैक्षणिक योगदान का भी प्रमाण है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उनके मार्गदर्शन में कक्षा 10वीं की सामाजिक विज्ञान विषय में 2025-26 में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज किया गया और Performance Index 64.66 रहा। 

 

विनायक कोहली के राष्ट्रीय स्तर के फाइनलिस्ट बनने से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। अब 4 सितंबर को दिल्ली-NCR में होने वाले राष्ट्रीय फाइनल पर कोंडागांव की नजरें टिकी हैं।

Related Post