कोण्डागांव: छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक संपन्न, रैमल दीवान पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त

कोण्डागांव, 18 जुलाई। शनिवार को स्थानीय शीतला माता मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज, जिला इकाई कोण्डागांव की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, बस्तर संभाग के विकास और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन को मजबूती देने का संकल्प

बैठक के दौरान वक्ताओं ने एकमत होकर बस्तर संभाग की उपेक्षा के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और केंद्र में रखने का संकल्प लिया। सदस्यों ने स्पष्ट किया कि आगामी समय में संभाग के सर्वांगीण विकास के लिए एक सशक्त रणनीति तैयार की जाएगी। संगठन की एकता पर विशेष जोर देते हुए सभी को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

जिला इकाई में नवीन दायित्वों का निर्वहन

Uploaded Image

जिलाध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। बैठक में रैमल दीवान को पुनः अगले 3 वर्षों के कार्यकाल के लिए जिलाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके साथ ही, मनोज देवांगन को महामंत्री और योगेश्वर साहू को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया। शेष कार्यकारिणी के गठन हेतु चयनित पदाधिकारियों को अधिकार दिया गया है कि वे सभी विकासखंडों और समाजों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए अन्य पदों पर नियुक्तियां करें।

संगठन विस्तार पर निर्देश

बैठक में जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि वे तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए तत्काल प्रभाव से पहल करें।

प्रमुख रूप से इनकी रही उपस्थिति

Uploaded Image

बैठक में समाज के अनेक वरिष्ठ और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से नीलकंठ शार्दूल, अमित गुप्ता, फूलचंद दीवान, ईश्वर चंद निषाद, देवलाल सोनवंशी, संतोष साहू, बालकुंवर प्रधान, सुखिया राम चौहान, दिलीप दीवान, अरविंद जैन, माधेश्वर जैन, राजेश साहू (मोहलई), हरेश चक्रधारी, मनीष योगी, जितेन्द्र जायसवाल, भगवती पटेल, भंगी राम पटेल, तीजू राम विश्वकर्मा, चमन लाल वर्मा, उत्तम जैन, सुरेश देवांगन, भारत जैन, देवेंद्र पटेल, मंगल राम कौशिक, रामदेव पटेल, संतोष वैष्णव, गोकुल वैध, रमेश सिंह, नरेंद्र देवांगन, अक्ष पांडे, हरिशंकर देवांगन, बनऊ राम नाग, लोकनाथ राठौर, लालजी पटेल, रवि साहू, बीरबल साहू, गरुड़ दीवान, डमरू धर यादव, सरजू दास मानिकपुरी, देव सिंह पटेल, राम रूद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के सदस्य मौजूद रहे।

Related Post