IIT मद्रास से डिग्री, कोरबा का बढ़ाया गौरव राधा की सफलता पर शहर को गर्व

Anp News Live Korba कोरबा की होनहार बेटी राधा अग्रवाल ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और शहरवासियों में खुशी का माहौल है।

17 जुलाई 2026 को आयोजित दीक्षांत समारोह में राधा अग्रवाल को वर्ल्ड बैंक के ग्लोबल एनवायरनमेंट विभाग के प्रमुख डॉ. नागराजराव हर्षदीप के हाथों डिग्री प्रदान की गई। यह उपलब्धि उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम मानी जा रही है।

राधा अग्रवाल, राकेश नागरमल अग्रवाल की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर देश के अग्रणी तकनीकी संस्थानों में से एक आईआईटी मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर यह साबित किया कि लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रयास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

उनकी इस सफलता को कोरबा के युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की गई यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय भी है।

राधा की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शहर के नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास जताया कि वे भविष्य में सिविल इंजीनियरिंग और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

 

Related Post