जांजगीर-चांपा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जून 2026 को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे इस दौरान अतिविशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय द्वारा जिले में कुल 295 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 341 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 70.10 करोड़ से अधिक की लागत के 159 कार्यों का लोकार्पण एवं 224.90 करोड़ से अधिक की लागत के 182 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।
70.10 करोड़ से अधिक की लागत के 159 कार्यों का लोकार्पण -
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 70.10 करोड़ से अधिक की लागत के 159 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें जल संसाधन विभाग हसदेव नहर जांजगीर के 416.51 लाख रूपए की लागत से 3 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग जांजगीर के 213.85 लाख रूपए की लागत से 1 कार्य, वन मंडल जांजगीर-चांपा के 30.46 लाख रूपए की लागत से 1 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जांजगीर के 71.36 लाख रूपए की लागत से 7 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 395.68 लाख रूपए की लागत से 3 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के 3229.85 लाख रूपए की लागत से 26 कार्य, सीजीएमएससी जांजगीर के 135.53 लाख रूपए की लागत से 4 कार्य, नगरीय प्रशासन जिला जांजगीर-चांपा 1771.15 लाख रूपए की लागत से 22 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 746.06 की लागत से 92 कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।
224.90 करोड़ से अधिक की लागत के 182 कार्यों का भूमिपूजन -
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 224.90 करोड़ से अधिक की लागत के 182 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। जिसमें जल संसाधन विभाग हसदेव नहर जांजगीर के 2180.03 लाख रूपए की लागत से 8 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग जांजगीर के 452.13 लाख रूपए की लागत से 2 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 3367.86 लाख रूपए की लागत से 9 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जांजगीर के 220.62 लाख रूपए की लागत से 7 कार्य, लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) के 428.55 रूपए की लागत से 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 10280.14 लाख रूपए की लागत से 28 कार्य, सीजीएमएससी के 868.35 लाख रूपए की लागत से 1 कार्य, छ.ग. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल संभाग सक्ती के 1218.19 लाख रूपए की लागत से 6 कार्य, नगरीय प्रशासन जिला जांजगीर-चांपा 2285.83 लाख रूपए की लागत से 34 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1188.56 लाख रूपए की लागत से 86 कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।
