Anp news live जांजगीर-चांपा पुलिस में युवा जोश की एंट्री, 21 प्रशिक्षु अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

Anp news live Janjgir- Champa जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य पुलिस अकादमी रायपुर से बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा 19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों एवं 2 प्रशिक्षु सूबेदारों को 10 माह के जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ किया गया है।

प्रशिक्षु अधिकारियों के आगमन से जिला पुलिस बल को नई ऊर्जा और कार्यक्षमता प्राप्त होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जिले की पुलिस कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था संधारण तथा आधुनिक पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी आम नागरिकों को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अपराध विवेचना, मर्ग जांच, शिकायत एवं आवेदन जांच जैसे कार्यों को निष्पक्षता और गंभीरता से संपादित करने के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों और आवेदकों के साथ सम्मानजनक, सौहार्दपूर्ण एवं मानवीय व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को कानून-व्यवस्था ड्यूटी के साथ-साथ थाना संचालन की बारीकियों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रधान आरक्षक मोहरीर कार्य, गश्त एवं पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त, सीसीटीएनएस संचालन, मुलजिम पेशी, न्यायालयीन कार्यवाही, संत्री ड्यूटी, बीट आरक्षक के दायित्व तथा अन्य प्रशासनिक कार्य शामिल हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों एवं अनुभवी पुलिस कर्मियों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु अधिकारियों को पुलिस व्यवस्था के प्रत्येक पहलू की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे वे भविष्य में एक दक्ष, अनुशासित, संवेदनशील और जनोन्मुखी पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।

जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कानून-व्यवस्था संधारण, जनसंपर्क, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव भी प्राप्त होगा। जिला पुलिस का मानना है कि प्रशिक्षु अधिकारियों की सहभागिता से पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी तथा आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकें

गी।

 

Related Post