पेट्रोल-डीजल संकट से नाराज ग्रामीणों ने भगदेवा में किया चक्काजाम, कोण्डागांव-अमरावती मार्ग पर धरने पर बैठे

कोण्डागांव, 13 जून 2026 | जिले में जारी पेट्रोल-डीजल संकट के बीच ग्राम भगदेवा के ग्रामीणों ने शनिवार सुबह अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कोण्डागांव-अमरावती मार्ग पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10:20 बजे से ग्रामीण सड़क पर बैठकर ईंधन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Uploaded Image

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने से ग्रामीणों, किसानों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मार्ग पर धरना देकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।

Uploaded Image

धरना प्रदर्शन के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की सूचना है। मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल ग्रामीण ईंधन आपूर्ति सुचारू करने की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Post